उत्तराखंड में दुकान के नाम पर बवाल! मुस्लिम युवक ने रखा ‘बाबा’ नाम, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ हुई भिड़ंत

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा अपनी दुकान का नाम ‘बाबा’ रखने को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। इस मुद्दे को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुकानदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में पुलिस छावनी बना दी है।

क्या है पूरा विवाद? बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पटेल मार्ग पर एक मुस्लिम युवक हिंदू धार्मिक प्रतीकों से जुड़ा ‘बाबा’ नाम इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहा था। दो दिन पहले जब कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, तो दुकानदार ने नाम बदलने का वादा किया लेकिन बाद में मुकर गया। आज जब विरोध तेज हुआ, तो मोहम्मद दीपक नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई: मारपीट की खबर मिलते ही देहरादून से भी भारी संख्या में बजरंग दल के सदस्य कोटद्वार पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दोषियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *