बजट में क्या होगा बंगाल के लिए खास ऐलान
February 1, 2026

साल 2026 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। पिछले साल बिहार चुनाव से पहले बजट में नीतीश कुमार के राज्य के लिए भारी-भरकम योजनाओं की घोषणा की गई थी। अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नौवें बजट से पहले यह चर्चा तेज है कि क्या केंद्र सरकार बिहार की तर्ज पर बंगाल के लिए भी अपना खजाना खोलने जा रही है।
बीजेपी के लिए बंगाल चुनाव जीतना इस बार प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट में राज्य के लिए बड़े आर्थिक पैकेजों और विकास परियोजनाओं का प्रतिबिंब देखने को मिल सकता है। सबकी निगाहें अब बजट पर टिकी हैं कि क्या इसमें बंगाल के चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखकर विशेष सौगात दी जाएगी।