काम के बोझ से गई जान और मौत के आठ घंटे बाद ऑफिस ने भेज दिया नया असाइनमेंट

काम के बोझ से गई जान और मौत के आठ घंटे बाद ऑफिस ने भेज दिया नया असाइनमेंट

चीन के एक 32 वर्षीय प्रोग्रामर की हार्ट अटैक से हुई मौत ने वर्क कल्चर के खौफनाक चेहरे को उजागर किया है। बताया जा रहा है कि काम के भारी दबाव के कारण युवक की जान गई। मृतक की पत्नी के अनुसार, 2021 में टीम लीडर बनने के बाद से वह रोजाना रात 9:30 बजे के बाद ही घर लौट पाते थे। जिस दिन उनकी तबीयत बिगड़ी, उस वक्त भी वह दफ्तर के जरूरी काम में उलझे हुए थे।

इंसानियत को शर्मसार करने वाली बात यह रही कि कर्मचारी की मौत के महज आठ घंटे बाद कंपनी ने उन्हें काम का एक और ईमेल भेज दिया। अस्पताल ले जाते समय भी उन्हें ऑफिस के चैट ग्रुप्स में जोड़ा जा रहा था। लगातार काम और छुट्टी न मिल पाने के कारण हुई इस दुखद घटना ने अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *