गूगल ट्रांसलेट को मिलेगी कड़ी टक्कर ओपनएआई ने किया बड़ा ऐलान
February 1, 2026

सैम ऑल्टमैन की संस्था ओपनएआई ने गूगल ट्रांसलेट के दबदबे को खत्म करने के लिए चैटजीपीटी ट्रांसलेट को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। यह नया टूल न केवल अनुवाद करेगा बल्कि सांस्कृतिक बारीकियों और सटीक भावों का भी ध्यान रखेगा। वर्तमान में ४० से अधिक भाषाओं में सक्षम यह तकनीक अनुवाद के अनुभव को पूरी तरह बदलने वाली है।
हालांकि गूगल २४९ भाषाओं के साथ आगे है लेकिन ओपनएआई अपनी सुपर इंटेलिजेंस और शोध के बल पर उसे पीछे छोड़ने की तैयारी में है। सैम ऑल्टमैन का मानना है कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में चैटजीपीटी की भाषाई पकड़ उसे भविष्य का सबसे लोकप्रिय अनुवादक बनाएगी। इस घोषणा ने टेक जगत में गूगल बनाम चैटजीपीटी की जंग को और तेज कर दिया है।