विदेशी संपत्ति रखने वालों को बजट में बड़ी राहत अब नहीं होगी परेशानी
February 1, 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में छोटे करदाताओं के लिए एक विशेष ‘वन-टाइम’ डिस्क्लोजर स्कीम का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत विदेशी संपत्ति और आय की जानकारी देने के लिए 6 महीने का समय मिलेगा। यह योजना उन लोगों के लिए है जो अनजाने में अपनी विदेशी आय या संपत्तियों का विवरण साझा करने से चूक गए थे।
इस राहत योजना के अनुसार 1 करोड़ रुपये तक की विदेशी आय और 5 करोड़ रुपये तक की विदेशी संपत्ति का खुलासा किया जा सकेगा। सरकार का उद्देश्य कर अनुपालन को आसान बनाना और जटिलताओं को कम करना है। करदाता इस निर्धारित अवधि का उपयोग करके अपनी संपत्ति को कानूनी रूप से घोषित कर सकेंगे।