भारत ने अफगानिस्तान पर लुटाया प्यार, बांग्लादेश के बजट में हुई भारी कटौती
February 1, 2026

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में पड़ोसी देशों के लिए आर्थिक सहायता का ब्यौरा साझा किया है, जिसमें बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। राजनयिक तनाव के बीच बांग्लादेश के लिए अनुदान पिछले साल के 120 करोड़ रुपये से घटाकर अब केवल 60 करोड़ रुपये कर दिया गया है। जानकारों के अनुसार, यह कटौती दोनों देशों के बीच मौजूदा रिश्तों में आई कड़वाहट की ओर इशारा करती है।
इसके विपरीत, भारत ने अफगानिस्तान के लिए अपनी उदारता दिखाई है। मानवीय परियोजनाओं को गति देने के लिए अफगानिस्तान का बजट 100 करोड़ से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं, भूटान 2,288 करोड़ रुपये के साथ भारत से सर्वाधिक सहायता पाने वाला देश बना हुआ है, जबकि नेपाल के लिए भी बजट बढ़ाकर 800 करोड़ रुपये कर दिया गया है।