रिंग में ग्वालियर का जलवा! खेलो एमपी बॉक्सिंग में गोल्ड पर ‘पंच’, इनाम में मिले १.१७ लाख रुपये

भोपाल में २८ से ३० जनवरी तक आयोजित ‘खेलो एमपी’ बॉक्सिंग टूर्नामेंट में ग्वालियर के मुक्केबाजों ने अपनी ताकत और कौशल का लोहा मनवाया है। ग्वालियर बॉक्सिंग एसोसिएशन और दर्पण खेल संस्थान के बालक-बालिका मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए २ स्वर्ण सहित कुल ७ पदक अपने नाम किए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ग्वालियर की टीम को १ लाख १७ हजार रुपये की इनामी राशि से नवाजा जाएगा।

ग्वालियर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव तरनेश तपन ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में ग्वालियर के खिलाड़ियों ने गजब का आत्मविश्वास और अनुशासन दिखाया। प्रिंस यादव और दामिनी शर्मा ने अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर ग्वालियर को गौरवान्वित किया। वहीं आदर्श लोधी, समृद्धि पाटिल, अर्जुन तिवारी, परमजीत यादव और आराध्या भदोरिया ने कांस्य पदक जीतकर टीम के पदक तालिका को मजबूती दी। कोच सनी प्रजापति, किशन दादोरिया और मनसा चौहान के कुशल मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों की सफलता में अहम भूमिका निभाई। यह जीत ग्वालियर में मुक्केबाजी के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *