मेलबर्न में अलका-‘राज’! जोकोविच का किला फतह कर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बने कार्लोस अलकाराज

ऑस्ट्रेलियन ओपन को रविवार को अपना नया राजा मिल गया है। स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अलकाराज ने 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराकर पहली बार मेलबर्न पार्क में खिताब अपने नाम किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में अलकाराज ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।

सबसे युवा करियर स्लैम विजेता: दिग्गज राफेल नडाल की मौजूदगी में अलकाराज ने न केवल अपना सातवां ग्रैंड स्लैम जीता, बल्कि सबसे कम उम्र में ‘करियर स्लैम’ पूरा करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। पहला सेट गंवाने के बाद अलकाराज ने जो जोरदार वापसी की, उसका जोकोविच के पास कोई जवाब नहीं था। जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का इंतजार अब और बढ़ गया है।

सांस रोक देने वाला मुकाबला: मैच के दौरान जोकोविच फिटनेस समस्याओं से जूझते नजर आए और उन्होंने मेडिकल टाइम-आउट भी लिया। हालांकि चौथे सेट में उन्होंने 5-5 की बराबरी कर कड़ी टक्कर दी, लेकिन अलकाराज की गति और स्टैमिना ने अंततः जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ अलकाराज ने साबित कर दिया कि टेनिस की अगली पीढ़ी अब बागडोर संभालने के लिए तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *