India vs Pakistan U19: पाकिस्तान को मिला 253 रनों का लक्ष्य, क्या भारतीय गेंदबाज बचा पाएंगे लाज?

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के खिलाफ इस करो या मरो के मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई, लेकिन मध्यक्रम में वेदांत त्रिवेदी ने पारी को संभाला।

वेदांत और कनिष्क का संघर्ष: भारत की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। वहीं निचले क्रम में कनिष्क चौहान ने 35 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। ‘वंडर किड’ कहे जाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन बनाए लेकिन वह अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। कप्तान आयुष म्हात्रे शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए, जिससे टीम इंडिया दबाव में आ गई।

क्या है सेमीफाइनल की राह? भारत इस समय ग्रुप में 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट (+3.337) काफी मजबूत है। यदि पाकिस्तान यह मैच जीत भी जाता है, तो उसे भारत को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा, तभी वह सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा। फिलहाल इंग्लैंड इस ग्रुप से क्वालीफाई कर चुका है और भारत की निगाहें अब अपनी गेंदबाजी पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *