निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में किस शब्द का हुआ सबसे ज्यादा इस्तेमाल
February 2, 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में शब्दों के चयन ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने पूरे संबोधन में ‘टैक्स’ शब्द का सबसे अधिक 140 बार प्रयोग किया। इसके बाद ‘प्रोपोज्ड’ 103 बार, ‘आय’ 99 बार और ‘प्रोपोजल’ 97 बार बोला गया। तकनीकी शब्दों में ‘सेक्शन’ 82 बार और ‘एक्ट’ यानी कानून का जिक्र 69 बार हुआ।
भाषण के विश्लेषण से पता चलता है कि वित्त मंत्री ने ‘शुल्क’ शब्द का 51 बार और ‘कस्टम्स व गुड्स’ का 47 बार इस्तेमाल किया। इसके अलावा ‘भारत’ 49 बार और ‘सर्विस’ 42 बार उनके संबोधन का हिस्सा रहा। कटौती, जुर्माना और छूट जैसे शब्दों की पुनरावृत्ति ने बजट की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया है।