संसद में आज संग्राम के आसार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलेंगे राहुल गांधी

संसद में आज संग्राम के आसार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत होने जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस बहस का आगाज भारतीय जनता पार्टी की ओर से सर्बानंद सोनोवाल करेंगे। इस सत्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति और उनके संबोधन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे बजट और अन्य मुद्दों पर संसद में अपनी बात रखेंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच होने वाली इस सीधी बहस से सदन का तापमान बढ़ना तय माना जा रहा है। अब देखना यह है कि राहुल गांधी किन प्रमुख बिंदुओं पर सरकार को घेरते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *