सुबह की नींद उड़ा ले गया जोरदार भूकंप कश्मीर से पाकिस्तान तक कांपी धरती
February 2, 2026

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता ४.६ मापी गई, जिससे घबराकर लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र श्रीनगर से लगभग २३ किलोमीटर दूर हनजीवेरा बाला के पास स्थित था।
कश्मीर के साथ-साथ सीमा पार पाकिस्तान के कुछ इलाकों में भी धरती हिलने की खबर है। हालांकि, इस झटके से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।