मुस्लिम दुकानदार का साथ देने पर दीपक को मिली जान से मारने की धमकी, राहुल गांधी बोले डरो मत
February 2, 2026

उत्तराखंड के कोटद्वार में 30 साल पुरानी ‘बाबा स्कूल ड्रेस’ नामक दुकान के नाम को लेकर उपजे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में मुस्लिम दुकानदार का समर्थन करने वाले दीपक कुमार को अब लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कट्टरपंथियों के विरोध के बावजूद दीपक अपने स्टैंड पर कायम हैं, जिसकी चर्चा अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस संवेदनशील मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए दीपक कुमार का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर स्पष्ट संदेश देते हुए लिखा, “डरो मत, हम तुम्हारे साथ हैं।” राहुल ने समाज में भाईचारे की मिसाल पेश करने के लिए दीपक की सराहना की और कहा कि देश को आज ऐसे ही निडर युवाओं की जरूरत है।