राजनीति में वापसी करेंगे गोविंदा? सीएम योगी के साथ फोटो देख चर्चाओं का बाजार गर्म

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही उनके राजनीति में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। गोविंदा ने इसे ‘दिव्य’ अनुभव बताते हुए इंस्टाग्राम पर सीएम योगी को धन्यवाद दिया है।

मुलाकात के बाद गोविंदा ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, “पैसा और शोहरत किसी को नहीं छोड़ते। बॉलीवुड का एक बड़ा एक्टर भी इसी साजिश का शिकार हुआ था और अब मुझे निशाना बनाया जा रहा है।” राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मुलाकात के पीछे भविष्य की बड़ी राजनीतिक बिसात छिपी हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *