‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा रॉकेट जैसा बूस्ट! विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रेड डील को बताया ‘गेम चेंजर’

भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते का विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पुरजोर स्वागत किया है। तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गए जयशंकर ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत के बाद, अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का बड़ा फैसला लिया है।
रोजगार और विकास की नई लहर जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि इस फैसले से भारत में अधिक नौकरियां पैदा होंगी और विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि टैरिफ में इस कटौती से ‘मेক ইন ইন্ডিয়া’ अभियान को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी और भारतीय कंपनियों को अमेरिकी बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा करने में आसानी होगी।
रणनीতিক साझेदारी की मजबूत नींव विदेश मंत्री के अनुसार, भारत और अमेरिका के आर्थिक सहयोग में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, “एक मजबूत आर्थिक संबंध हमारी रणनीतिक साझेदारी की सबसे मजबूत नींव है।” इस डील से न केवल द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा, बल्कि रक्षा और उच्च तकनीक (High-Tech) के क्षेत्र में भी आपसी विश्वास और गहरा होगा।
पीएम मोदी ने जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को ‘प्रिय मित्र’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर शुल्क कम होने से भारतीय निर्यातकों को सीधा फायदा होगा। 1.4 अरब भारतीयों की ओर से पीएम मोदी ने इस शानदार घोषणा के लिए अमेरिकी प्रशासन का धन्यवाद किया।