T20 World Cup में टीम इंडिया के दुश्मन नंबर 1! इन 2 देशों को आज तक नहीं हरा पाया भारत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। भारत इस बार न केवल मेजबान है, बल्कि डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में भी मैदान पर उतरेगा। रोहित ब्रिगेड की नजरें दोबारा ट्रॉफी पर हैं, लेकिन आंकड़ों के पन्ने पलटें तो कुछ ऐसी टीमें सामने आती हैं जो भारत के लिए हमेशा ‘काल’ साबित हुई हैं। हैरानी की बात यह है कि वर्ल्ड कप इतिहास में दो ऐसी टीमें हैं जिनके खिलाफ भारत कभी एक भी मैच नहीं जीत सका है।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड से अब तक नहीं जीते हैरानी होगी यह जानकर कि टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का खाता तक नहीं खुला है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैच खेले और दोनों हारे। वहीं, कीवी टीम (न्यूजीलैंड) के खिलाफ खेले गए तीनों मुकाबलों में भारत को धूल चाटनी पड़ी। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भी भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब है, जहां 4 मैचों में भारत सिर्फ 1 बार जीत हासिल कर सका है और 3 बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान पर भारी है ‘ब्लू ब्रिगेड’ भले ही पाकिस्तान 2026 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से कतरा रहा हो, लेकिन वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने पाकिस्तान को 8 में से 7 मैचों में रौंदा है। वहीं, अफगानिस्तान (4-0) और बांग्लादेश (5-0) के खिलाफ भारत का 100% विनिंग रिकॉर्ड है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत 5-2 से आगे है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड 4-2 का है। 2026 के अपने पहले मैच में भारत का सामना अमेरिका से होगा, जहां टीम इंडिया की जीत पक्की मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *