क्या लौट आया है ‘रहमान डाकू’? रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना को किया टैग, फैंस हुए हैरान

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाइ थ्रिलर ‘धुरंधर’ के सीक्वल का आधिकारिक शंखनाद हो चुका है। मंगलवार सुबह अभिनेता ने फिल्म का पहला लुक पोस्टर साझा करते हुए इसके आधिकारिक नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) का खुलासा किया।

पोस्टर में दिखा हमजा का रौद्र रूप: पोस्टर में हमजा (रणवीर सिंह) बारिश में भीगे हुए, गुस्से में मुट्ठी भींचे नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में लाल रोशनी फिल्म की थीम ‘प्रतिशोध’ को बखूबी दर्शा रही है। रणवीर ने कैप्शन में लिखा, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है”, जिससे साफ है कि हमजा इस बार बलूच गैंग और आईएसआई के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अक्षय खन्ना की वापसी का सस्पेंस: रणवीर ने फिल्म की स्टार कास्ट में अक्षय खन्ना को भी टैग किया है, जबकि पहले पार्ट के अंत में उनके किरदार की मौत हो गई थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि क्या अक्षय फ्लैशबैक के जरिए फिल्म का हिस्सा बनेंगे। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म १९ मार्च २०२६ को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। रणवीर ने यह भी बताया कि फिल्म का टीजर आज दोपहर १२:१२ बजे जारी किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *