सुबह-सुबह ED का एक्शन! दुर्गापुर और पांडवेश्वर में भारी बल तैनात, कई ठिकानों पर तलाशी जारी

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूरी तरह एक्शन मोड में है। मंगलवार सुबह-सुबह ED की टीम ने पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर, पांडवेश्वर और नवग्राम में एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई अवैध कोयला उत्खनन और बालू तस्करी मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
बालू माफिया के घर हंगामा: दुर्गापुर में बालू कारोबारी प्रबीर दत्त के आलीशान आवास पर ED के अधिकारियों ने दस्तक दी। बताया जा रहा है कि शुरुआत में टीम को अंदर जाने से रोका गया, जिसके बाद केंद्रीय बलों की मदद से अधिकारी जबरन घर के अंदर दाखिल हुए। प्रबीर दत्त हाल ही में दुबई से लौटे थे, जिससे उनके विदेशी संबंधों और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका बढ़ गई है।
कोयला तस्करी की जांच तेज: नवग्राम में ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ECL) से जुड़ी अवैध कोयला तस्करी के मामले में २५-३० अधिकारियों की टीम तलाशी ले रही है। हाल ही में प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी के बाद, ED अब तस्करी के इस बड़े नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की कोशिश में है।