३२० किमी की रफ्तार से बंगाल में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, गुवाहाटी तक होगा विस्तार; जानिए क्या है प्लान
February 3, 2026

वंदे भारत स्लीपर के बाद अब उत्तर बंगाल के लिए रेल मंत्रालय ने ‘बुलेट’ धमाका किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि वाराणसी-पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक देश का हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन ३२० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
यात्रा समय में भारी कटौती: इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सिलीगुड़ी से वाराणसी का सफर महज ३ घंटे से कम का रह जाएगा। यही नहीं, सिलीगुड़ी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह वरदान साबित होगा। वाराणसी-दिल्ली कॉरिडोर से जुड़ने के बाद, सिलीगुड़ी से दिल्ली का १८-२० घंटे का सफर मात्र ६ से ७ घंटे में पूरा हो सकेगा। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि इस कॉरिडोर का विस्तार भविष्य में गुवाहाटी तक किया जाएगा और कुछ हिस्सों में ट्रेन मेट्रो की तरह जमीन के नीचे सुरंगों से गुजरेगी।