₹९५ का पैकेट अब ₹१२० में! नई एक्साइज ड्यूटी लागू होने से तंबाकू उत्पादों के दाम आसमान पर
February 3, 2026

बजट २०२६ के बाद सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है। नई एक्साइज ड्यूटी और ४०% जीएसटी के कारण सिगरेट के एक पैकेट पर औसत २२ से २५ रुपये बढ़ गए हैं। रिटेल मार्केट में दुकानदारों ने नई एमआरपी आने से पहले ही दाम बढ़ा दिए हैं।
प्रमुख ब्रांड्स के नए दाम:
- विल्स नेवी कट: ९५ रुपये वाला पैकेट अब १२० रुपये के करीब मिल रहा है।
- गोल्ड फ्लेक लाइट/विल्स क्लासिक (८४ मिमी): १७० रुपये वाला पैकेट अब २२०-२२५ रुपये का हो गया है।
- प्रीमियम सिगरेट: प्रति स्टिक ५.४० रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों ने पुराने स्टॉक की सप्लाई रोक दी है और नई कीमतों वाली पैकेजिंग इस महीने के अंत तक बाजार में आने की उम्मीद है।