पड़ोसी की गैरमौजूदगी में तोड़ा ताला, २६ लाख और गहने लेकर फरार हुआ छात्र; अब पहुंचा जेल

कोलकाता के सरशुना इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कॉलेज छात्र ने अपनी प्रेमिका को महंगे तोहफे देकर प्रभावित करने के लिए अपने ही पड़ोसी के घर में सेंध लगा दी। पुलिस ने हर्षवर्द्धन साव नाम के इस छात्र को २६ लाख रुपये और सोने के गहने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला? जनवरी में रानी शुक्ला नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वे बाहर गई थीं, तब उनके फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की गई। पुलिस जांच में पता चला कि उसी टावर में रहने वाले हर्षवर्द्धन ने इस वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह बेरोजगार है लेकिन अपनी प्रेमिका की महंगी मांगों को पूरा करने के लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। कोर्ट ने आरोपी को ८ फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *