धुरंधर 2 के टीजर से पहले बड़ा धमाका! म्यूजिक राइट्स को लेकर टी-सीरीज ने मारी बाजी

बॉलीवुड के ‘बाजीराव’ रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म का टीजर आज यानी 3 फरवरी को दोपहर 12:12 बजे रिलीज होने वाला है, लेकिन उससे पहले मेकर्स ने म्यूजिक राइट्स में एक बड़ा बदलाव किया है। टी-सीरीज ने भारी भरकम रकम चुकाकर ‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। पहले पार्ट के गाने ‘सारेगामा’ के पास थे, लेकिन अब भूषण कुमार की कंपनी इस फ्रेंचाइजी में नए संगीत का तड़का लगाएगी।
इस बदलाव का मतलब यह है कि फिल्म का पिछला मशहूर गाना शायद इस बार सुनाई न दे। टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए टीजर की घोषणा की गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार अक्षय खन्ना के किरदार की बैकस्टोरी पर खास फोकस किया जाएगा, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाएगा।
हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का स्वाद चख चुके भूषण कुमार अब ‘धुरंधर 2 – द रिवेंज’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।