सऊदी प्रो लीग में बड़ा ड्रामा! निवेश में पक्षपात का आरोप लगा रोनाल्डो ने छोड़ा मैदान, जानें क्या है असली मामला

फुटबॉल जगत के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सऊदी अरब के ‘पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड’ (PIF) के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। सोमवार को अल-रियाद के खिलाफ हुए मैच में रोनाल्डो मैदान पर नहीं उतरे। रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो सऊदी लीग में क्लबों के बीच हो रहे निवेश के बंटवारे से खुश नहीं हैं और इसी के विरोध में उन्होंने मैच का बहिष्कार किया।

बेंजेमा की एंट्री ने बढ़ाई आग: इस विवाद की मुख्य वजह करीम बेंजेमा का अल-इत्तिहाद से अल-हिलाल में जाना है। रोनाल्डो के पूर्व साथी बेंजेमा ने अल-हिलाल के साथ १८ महीने का करार किया है। रोनाल्डो का मानना है कि अल-हिलाल को बड़े खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे दिए जा रहे हैं, जबकि उनके क्लब अल-नासिर के साथ भेदभाव हो रहा है।

अंक तालिका की स्थिति: मैच में सादियो माने के गोल की मदद से अल-नासिर ने जीत दर्ज की और अल-हिलाल के साथ अंकों के अंतर को घटाकर केवल १ कर दिया है। अल-हिलाल ४७ अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि अल-नासির ४६ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर। हालांकि, रोनाल्डो की नाराजगी सऊदी फुटबॉल के भविष्य पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *