समीर वानखेड़े बनाम शाहरुख खान: ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवाद अब पहुंचेगा मुंबई की अदालत, दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को शाहरुख खान की कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मानहानि का मामला मुंबई की अदालत में ले जाने की अनुमति दे दी है। जस्टिस विकास महाजन ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले में फैसला करने के लिए सही मंच नहीं है। अब इस केस की सुनवाई 12 फरवरी को मुंबई के मलाड (डिंडोशी) स्थित सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट में होगी।

क्या है पूरा मामला? समीर वानखेड़े का आरोप है कि नेटफ्लिक्स सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के एक दृश्य में उनके जैसा दिखने वाला चरित्र दिखाया गया है और उनका मजाक उड़ाया गया है। वानखेड़े ने इसके लिए 2 करोड़ रुपये के मुआवजे और विवादित सीन को हटाने की मांग की है। 2021 में आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार करने वाले वानखेड़े खुद वर्तमान में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं।

शाहरुख की कंपनी का जवाब: रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने कोर्ट को बताया कि यह सीरीज एक ‘पैरोडी’ है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में आती है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि वानखेड़े की छवि सीरीज आने से पहले ही भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के आरोपों के कारण सार्वजनिक रूप से धूमिल हो चुकी थी। अब 12 फरवरी को मुंबई कोर्ट तय करेगा कि वानखेड़े की दलीलों में कितना दम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *