बंगाल में कोयला घोटाले की जांच तेज! ED ने पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों के घरों को घेरा, दस्तावेजों की जांच जारी

पश्चिम बंगाल में अवैध कोयला खनन और परिवहन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के १० अलग-अलग ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी चल रही है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (PMLA) के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य तस्करी के माध्यम से अर्जित काले धन का पता लगाना है।

पुलिस और रसूखदार लोग रडार पर: इस छापेमारी में बुदबुद थाने के प्रभारी (OC) मनोरंजन मंडल के साथ-साथ किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्त और मिर्जा हेसामुद्दीन बेग जैसे व्यापारियों के घर और संपत्तियां शामिल हैं। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर शुरू हुई इस जांच में अब ईडी उन वित्तीय लेनदेन की कड़ियां जोड़ रही है, जिनके जरिए करोड़ों रुपये का हेरफेर किया गया। डिजिटल उपकरणों और बैंक दस्तावेजों को जब्त कर पावती के स्रोतों को खंगाला जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *