घर पर नहीं बनते कुरकुरे पकोड़े? नोट करें यह आसान रेसिपी, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

सर्दियों के मौसम में ताजी फूलगोभी का स्वाद ही कुछ और होता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर बने पकोड़े बाजार जैसे कुरकुरे नहीं बनते और जल्दी नरम हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह खास रेसिपी आपके लिए है।
सामग्री: १ मध्यम फूलगोभी, १ कप बेसन, २ चम्मच चावल का आटा (कुरकुरेपन के लिए), १ चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, चुटकी भर बेकिंग सोडा, नमक और तेल।
विधि: सबसे पहले गोभी के छोटे टुकड़ों को नमक वाले गर्म पानी में ५-१० मिनट के लिए हल्का उबाल लें और पानी छान लें। अब एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा और सभी मसालों को मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। चावल का आटा पकोड़ों को लंबे समय तक कुरकुरा बनाए रखता है। उबली हुई गोभी को इस बैटर में अच्छी तरह डुबोएं और फिर मध्यम आंच पर तेल में सुनहरा होने तक तलें। आपकी गरमागरम गोभी के क्रिस्पी पकोड़े तैयार हैं।