‘नया भारत है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी!’ धुरंधर 2 के टीज़र में रणवीर सिंह का खूंखार अवतार

साल 2026 की सबसे बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का धमाका शुरू हो चुका है। आज दोपहर 12:12 बजे जियो स्टूडियोज ने फिल्म का पहला टीज़र जारी किया, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। ‘उरी’ फेम निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है।

टीज़र में क्या है खास? टीज़र में रणवीर सिंह उर्फ हमजा अली मजारी पूरी तरह से ‘बीस्ट मोड’ में नजर आ रहे हैं। ब्लैक कोट और इंटेंस लुक के साथ उनका डायलॉग— “यह नया भारत है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी”— ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसकी टैगलाइन ही इसकी आक्रामकता को बयां कर रही है।

कहानी और एक्शन: फिल्म का पहला हिस्सा कराची के क्रिमिनल नेटवर्क और पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ पर आधारित था। ‘धुरंधर 2’ में जस्कीरत सिंह रांगी की पिछली कहानी (Backstory) और बदले की आग को दिखाया जाएगा। टीज़र से साफ है कि इस बार एक्शन और सस्पेंस का लेवल पिछले पार्ट से कई गुना ज्यादा होने वाला है।

रिलीज और मुकाबला: धुरंधर के पहले पार्ट ने 831 करोड़ रुपये की कमाई कर 2025 में झंडे गाड़े थे। अब इसका सीक्वल 19 मार्च 2026 को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। ईद के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म का मुकाबला यश की ‘टॉक्सिक’ से हो सकता है, लेकिन रणवीर के क्रेज को देखते हुए इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *