बंगाल में फिर सक्रिय हुई ED; कोयला और बालू तस्करी मामले में जामुड़िया से दुर्गापुर तक छापेमारी

पश्चिम बंगाल में कोयला और बालू तस्करी मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह से राज्य के कई हिस्सों में छापेमारी शुरू की है। जामुड़िया के व्यवसायी राजेश बंसल के आवास पर हुई छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

कैश और हवाला कनेक्शन: सूत्रों के अनुसार, राजेश बंसल के घर से अब तक ६५ लाख रुपये नगद बरामद किए जा चुके हैं। नोटों की गिनती के लिए बैंक कर्मियों को बुलाया गया है। आरोप है कि बंसल परिवार की ट्रेडिंग कंपनी कोयला तस्करी के पैसों के लेन-देन में बिचौलिए का काम करती थी और ‘हवाला’ के जरिए करोड़ों का हेरफेर किया गया।

पुलिस अधिकारी पर भी शिकंजा: ED की टीम ने सिर्फ व्यापारियों ही नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा है। दुर्गापुर सिटी सेंटर में बुदबुद थाने के ओसी मनोरंजन मंडल के आवास पर भी तलाशी ली जा रही है। जामुड़िया, रानीगंज और आसनसोल के कई गोदामों और दफ्तरों में ED की जांच अभी भी जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *