रायगढ़ में रूह कंपा देने वाला हादसा: बाइक सवार को २ किमी तक घसीटा, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन तालुका से एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। एक तेज रफ्तार कार ने न सिर्फ एक बाइक को टक्कर मारी, बल्कि बाइक सवार को करीब २ किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गई। इस भीषण हादसे में मोहम्मद हनीफ आरजाबेगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

यह घटना दिवेगढ़ गांव के मौली होटल के पास दोपहर करीब १ बजे हुई। श्रीवर्धन के कार्लास गांव के निवासी मोहम्मद हनीफ अपनी पत्नी सुमिन के साथ जा रहे थे, तभी पुणे से आए एक पर्यटक की कार (MH 12 WX 2186) ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हनीफ कार के नीचे फंस गए, लेकिन ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और करीब १.५ से २ किलोमीटर तक उन्हें घसीटता रहा।

पुलिस ने १९ वर्षीय आरोपी ड्राइवर ऋषिकेश योध को गिरफ्तार कर लिया है, जो पुणे का रहने वाला है। प्राथमिक जांच में ड्राइवर के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। घायल सुमिन को बेहतर इलाज के लिए मुंबई रेफर किया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *