बेटी का एडमिशन कराना है तो देने होंगे पैसे? वर्धमान में स्कूल सुरक्षाकर्मी की करतूत से सनसनी

सरकारी स्कूल में दाखिले के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला वर्धमान शहर से सामने आया है। वर्धमान म्युनिसिपल गर्ल्स हाई स्कूल में एडमिशन दिलाने के बहाने पैसे ऐंठने के आरोप में स्कूल के ही एक सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

क्या है मामला? स्थानीय निवासी मुनिया कोले का आरोप है कि उनकी बेटी के दाखिले के लिए आरोपी सुरक्षाकर्मी अमितचुन राय ने २५ हजार रुपये की मांग की थी। दिसंबर में ५ हजार रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए गए थे, लेकिन जब एडमिशन नहीं हुआ और मार्च में फिर से २० हजार रुपये मांगे गए, तो मुनिया ने इसकी शिकायत की। आरोपी गार्ड ने खुद स्वीकार किया है कि उसने पैसे लिए थे, जिसके बाद वर्धमान थाने की पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस अब इस पूरे रैकेट की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *