सुप्रीम कोर्ट के आदेश और ममता सरकार की तत्परता से हुआ न्याय! दक्षिण 24 परगना में 264 शिक्षकों को मिली नौकरी

पश्चिम बंगाल में प्राथमिक शिक्षक भर्ती की लंबी कानूनी लड़ाई और 12 साल के इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार को एक सुनहरी सुबह आई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार की पहल पर दक्षिण 24 परगना जिले में 2014 की टीईटी (TET) पास 264 योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। 12 साल बाद प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना पूरा होते देख उम्मीदवार खुशी और भावनाओं में डूब गए।
मुख्यमंत्री की तत्परता लाई रंग: दक्षिण 24 परगना जिला प्राथमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष अजीत नायक ने मंगलवार को उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी के प्रयासों से मेरिट के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई और पारदर्शी तरीके से यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी अड़चनों के कारण जो भर्ती रुकी हुई थी, उसे सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत अब पूरा कर लिया गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में नया कदम: परिषद के अध्यक्ष अजीत नायक ने आगे कहा कि इन नए शिक्षकों की नियुक्ति से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने इसे राज्य की शिक्षा प्रणाली के लिए एक बड़ा और सकारात्मक कदम बताया। लंबे समय से चल रही कानूनी जटिलताओं के खत्म होने से उम्मीदवारों के परिवारों में उत्सव जैसा माहौल है।