फरवरी में छूटेगा पसीना! मार्च में ४० डिग्री पार करेगा पारा? बंगाल में भीषण गर्मी का अलर्ट!

बंगाल में सर्दी अब विदा होने की कगार पर है, लेकिन आने वाले दिन सुकून भरे नहीं बल्कि काफी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, फरवरी के अंत तक ही कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में तापमान ३२ डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। डराने वाली बात यह है कि मार्च के मध्य तक पारा ४० डिग्री के स्तर को छू सकता है, जिससे राज्य में समय से पहले ही लू (Heatwave) चलने की स्थिति पैदा हो सकती है।

अल नीनो का साया: मौसम विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय मौसम संस्थानों का कहना है कि वर्ष २०२६ एक “अल नीनो वर्ष” है। इसका सीधा मतलब यह है कि इस साल सामान्य से कहीं अधिक गर्मी पड़ेगी। फिलहाल सुबह के समय हल्का कोहरा और हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन सुबह ८ बजे के बाद धूप के तीखे तेवर लोगों को पसीने से तरबतर कर रहे हैं। रात के तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

प्रमुख पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में फिलहाल तापमान में बड़े गिरावट की कोई संभावना नहीं है। मार्च से ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगेगा और अप्रैल से जून के बीच स्थिति और भी भयावह हो सकती है। जहां दक्षिण बंगाल भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा, वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जैसे जिलों में फिलहाल घने कोहरे के साथ हल्की ठंड बरकरार रहेगी। हालांकि, वहां भी फरवरी के अंत तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *