अनुष्का की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में तेज प्रताप का नाम? ‘पति’ वाले कॉलम ने बिहार की राजनीति में मचाया बवाल

बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार मामला राजनीतिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत और बेहद विवादास्पद है। सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव नामक महिला की एक कथित अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट वायरल हो रही है, जिसमें ‘पति’ के नाम के आगे तेज प्रताप यादव लिखा है। इस वायरल दस्तावेज ने दावा किया है कि अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसके पिता तेज प्रताप हैं।

साजिश का पर्दाफाश या महज अफवाह? तेज प्रताप यादव ने इन तमाम खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक बड़ी राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि अनुष्का और उसके बच्चे से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने अपनी ही पार्टी (आरजेडी) के करीबियों पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘जयचंद’ कहा। तेज प्रताप के अनुसार, सुनील सिंह, आकाश भाटी, मुकेश रोशन, संजय यादव और रमीज खान ने मिलकर उनकी छवि खराब करने के लिए यह फर्जी रिपोर्ट तैयार की है।

अपनों पर ही साधा निशाना: तेज प्रताप ने पूर्व विधायक मुकेश रोशन पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, वहीं संजय यादव को उन्हें पार्टी से निकालने की साजिश का मास्टरमाइंड बताया। उन्होंने आकाश भाटी पर हमला बोलते हुए कहा कि अनुष्का का संबंध आकाश से है, लेकिन बदनाम मुझे किया जा रहा है। हालांकि, न्यूज़18 इस वायरल रिपोर्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल मामला जांच और आधिकारिक बयानों के इंतजार में है, जिससे साफ हो सके कि यह दस्तावेज असली है या कोई फोटोशॉप की गई साजिश।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *