कल शेयर बाजार में मचेगा तहलका! इन ३ स्टॉक्स में दिख रही है रॉकेट जैसी तेजी, नोट करें टार्गेट

शेयर बाजार में मुनाफे की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए कल यानी ११ फरवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तीन ऐसे शेयरों की पहचान की है, जिनमें ‘बुलिश’ सेटअप बन रहा है। आकाश शाह का मानना है कि ग्राफ़ाइट (GRAPHITE), बीसॉफ्ट (BSOFT) और वीआईपीआईएनडी (VIPIND) में आने वाले हफ्ते के भीतर शानदार तेजी देखने को मिल सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ग्राफ़ाइट ने अपने हालिया कंसोलिडेशन रेंज को तोड़ दिया है और यह सभी प्रमुख ईएमए (EMA) के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसके लिए ६८০ रुपये का स्तर पार करना ७२० रुपये की ओर जाने का रास्ता साफ करेगा। वहीं, बीसॉफ्ट (BSOFT) एक लंबे करेक्शन के बाद अब ट्रेंड रिवर्सल के लिए तैयार है। वॉल्यूम में बढ़ोतरी नए खरीदारों की दिलचस्पी को दर्शा रही है। वीआईपीआईएनडी (VIPIND) ने भी निचले स्तरों पर एक मजबूत बेस बना लिया है और अब यह ऊपर जाने को बेताब है।
ट्रेडिंग गाइडलाइन:
| स्टॉक | खरीदारी का स्तर | लक्ष्य (Target) | स्टॉप लॉस |
| GRAPHITE | ₹६६८ | ₹७२० | ₹६४० |
| BSOFT | ₹४६५ | ₹५०० | ₹४४५ |
| VIPIND | ₹४०१ | ₹४३० | ₹३८५ |
आकाश शाह ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे एक सख्त स्टॉप लॉस के साथ ही ट्रेड करें। ये तीनों स्टॉक सकारात्मक संरचना और मजबूत मोमेंटम दिखा रहे हैं, जिससे शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई की संभावना है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा अवश्य करें।