अखिलेश के गढ़ में योगी की बड़ी सौगात, वेस्ट यूपी के लिए संजीवनी बनेगा सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सैफई को पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ‘हेल्थ हब’ बनाने का निर्देश दिया है।

एक्सप्रेस-वे पर हादसों के खिलाफ कवच मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए 250 बेड के लेवल-1 ट्रामा सेंटर की स्थापना की मंजूरी दी है। सीएम योगी ने कहा कि एक्सप्रेस-वे से विश्वविद्यालय की दूरी करीब 10 किमी होने के कारण मरीजों को पहुंचाने में समय लग जाता है, जिससे कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है। नया ट्रामा सेंटर सीधे एक्सप्रेस-वे के करीब होगा, जिससे दुर्घटना पीड़ितों को ‘गोल्डन ऑवर’ में इलाज मिल सकेगा। इसका संचालन स्वयं विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

डिजिटल होगा ग्रामीण स्वास्थ्य का ढांचा ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को समझते हुए ‘सेंटर फॉर रूरल हेल्थ’ की स्थापना की जाएगी। इसमें टेली-ओपीडी और वर्चुअल ओपीडी जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे दूर-दराज के गांवों में बैठा व्यक्ति भी बड़े विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेगा। साथ ही, डिजिटल डेटा इंटीग्रेशन के जरिए मरीजों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा।

नवाचार और शिक्षा पर जोर योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय को केवल उपचार केंद्र नहीं, बल्कि शोध (Research) और नवाचार का केंद्र बनाना होगा। इसके लिए देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों की बेस्ट प्रैक्टिसेज को अपनाया जाएगा। एलोपैथी और आयुष पद्धतियों को मिलाकर ‘इटीग्रेटिव मेडिसिन यूनिट’ बनाई जाएगी, जहां योग और वेलनेस सेंटर के जरिए मरीजों का समग्र उपचार होगा। जागरूकता के लिए कम्युनिटी ब्रॉडकास्ट सर्विस भी शुरू की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *