मात्र २५ रुपये की चाय और घंटों का कब्जा? बेंगलुरु में अब देना होगा १,००० रुपये तक का भारी जुर्माना!

बेंगलुरु की मशहूर कैफे संस्कृति पर अब होटल मालिकों की टेढ़ी नजर है। अक्सर लोग एक प्याली चाय या ‘बाय-टू’ कॉफी ऑर्डर करके घंटों तक टेबल घेर कर बैठ जाते हैं, जिससे रेस्टोरेंट मालिकों को भारी नुकसान हो रहा है। इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए अब बेंगलुरु के होटल मालिक सख्त कदम उठाने की तैयारी में हैं।

लंबी बैठकों पर लगेगी लगाम होटल ओनर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जो ग्राहक मामूली ऑर्डर देकर घंटों तक रियल एस्टेट सौदे, ऑफिस की गपशप या राजनीतिक चर्चा करते हैं, उन्हें अब बिल की राशि का १० गुना तक जुर्माना देना पड़ सकता है। मालिकों का कहना है कि ऐसे ग्राहकों की वजह से असली भोजन करने वाले ग्राहकों को जगह नहीं मिल पाती।

पार्किंग की तरह लगेगा चार्ज होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.सी. राव ने कहा, “लोग सिर्फ एक चाय पीकर घंटों तक होटल में मीटिंग करते हैं। इससे न केवल अन्य ग्राहकों को असुविधा होती है, बल्कि हमारे व्यवसाय को भी नुकसान होता है।” इसी के मद्देनजर अब एक निश्चित समय के बाद ‘टेबल यूसेज चार्ज’ वसूलने का प्रस्ताव रखा गया है।

सरकार से अनुमति की तैयारी खबरों की मानें तो यह चार्ज ५०० रुपये से १,००० रुपये के बीच हो सकता है। एसोसिएशन जल्द ही सरकार को पत्र लिखकर इस नीति को आधिकारिक रूप से लागू करने की अनुमति मांगेगा। हालांकि, कुछ ग्राहक इस फैसले से नाराज हैं, लेकिन मालिकों का तर्क है कि बिजनेस बचाने के लिए यह जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *