कर्नाटक: कांग्रेस विधायक के करीबी मतीन पटेल का बंदूक के साथ वीडियो वायरल, ‘डैशिंग स्टार’ बनने के चक्कर में फंसे!

कर्नाटक के कलबुर्गी में रील बनाने का शौक एक शख्स को भारी पड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस विधायक के करीबी माने जाने वाले मतीन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है, जिसमें वे फिल्मी स्टाइल में पिस्तौल और बंदूक लहराते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वे मशहूर फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘फाला’ गाने पर पोज दे रहे हैं, जिसे लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

कलबुर्गी के पुलिस कमिश्नर शरणप्पा एसडी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाए गए हथियार लाइसेंस प्राप्त हैं या नहीं और क्या सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन कर आर्म्स एक्ट का उल्लंघन किया गया है। कमिश्नर ने कहा कि वीडियो की लोकेशन और संबंधित थाना क्षेत्र की पहचान की जा रही है, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चूंकि आरोपी राजनीतिक रूप से रसूखदार है, इसलिए मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *