UP Budget 2026: युवाओं के लिए खुला पिटारा! पुलिस में 19,000 भर्तियां और 23,000 छात्रों को फ्री कोचिंग का तोहफा

उत्तर प्रदेश के बजट 2026 में योगी सरकार ने युवाओं और छात्रों के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में जानकारी दी कि राज्य में रोजगार और कौशल विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। बजट के अनुसार, पुलिस विभाग में 19,000 नए पदों पर भर्ती के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालयों में 8,966 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अब ‘स्मार्ट’ बनने की राह पर है। सरकार ने ₹225 करोड़ के बजट के साथ ‘यूपी एआई (AI) मिशन’ शुरू करने का एलान किया है, जिसके तहत 49 ITI में AI लैब स्थापित की जाएंगी। साथ ही, 23,000 से अधिक युवाओं को फ्री कोचिंग और ट्रेनिंग दी जा रही है। वित्त मंत्री ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत अब तक 49.86 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं। सरकारी कॉलेजों में 251 स्मार्ट क्लासरूम और व्यावसायिक शिक्षा के बजट में 88% की वृद्धि यह दर्शाती है कि सरकार युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *