राजपाल यादव: जेल की सलाखों के पीछे ‘छोटा पंडित’ अकेले, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की चुप्पी पर भड़के फैंस, बोले- ‘मुश्किल वक्त में धोखा’

राजपाल यादव आज तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड की दोस्ती पर सवाल उठने लगे हैं। कभी राजपाल यादव का घर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दिव्येंदु शर्मा जैसे संघर्षरत अभिनेताओं के लिए ‘लंगर’ हुआ करता था। नवाज ने खुद एक इंटरव्यू में माना था कि राजपाल भाई ने उन्हें खिलाया और रहने की जगह दी। लेकिन आज जब राजपाल ने कोर्ट में रोते हुए कहा कि “मेरे पास न पैसा है, न दोस्त”, तो उन पुराने दोस्तों की चुप्पी फैंस को रास नहीं आ रही है।
सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का कहना है कि जिन लोगों ने राजपाल के संघर्ष के दिनों में उनके घर की रोटी खाई, आज वे उनके मुश्किल वक्त में गायब हैं। सोनू सूद ने तो फिल्म और मदद की पेशकश की, लेकिन नवाज और दिव्येंदु जैसे सितारों की खामोशी ने ‘मानवता’ पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंटरनेट पर #StandWithRajpal ट्रेंड कर रहा है और लोग कह रहे हैं कि बॉलीवुड केवल चमक-धमक का नाम नहीं है, बल्कि एहसान फरामोशी का भी अड्डा है।