दिल दहला देने वाली घटना: माता-पिता ने कहा ‘पढ़ाई करो’, 16 साल की छात्रा ने जहर खाकर दी जान
February 11, 2026
कर्नाटक के हावेरी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ परीक्षा के दबाव और माता-पिता की सलाह से आहत होकर एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 16 वर्षीय निंगम्मा बालान्नवर के रूप में हुई है, जो मरोल गांव की रहने वाली थी।
बताया जा रहा है कि एसएसएलसी (SSLC) की वार्षिक परीक्षाएं नजदीक होने के कारण माता-पिता ने निंगम्मा को समय बर्बाद न करने और मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी थी। छात्रा इस दबाव को झेल नहीं पाई और गुस्से में आकर घर में ही जहर खा लिया। उसे तुरंत हुबली के किम्स (KIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना बच्चों पर बढ़ते मानसिक दबाव और माता-पिता के संवाद के बीच की दूरी पर बड़े सवाल खड़ा करती है।