ममता सरकार का बड़ा तोहफा! लक्ष्मी भंडार की राशि बढ़ी, 1.25 लाख नई महिलाओं को इसी फरवरी से मिलेगा लाभ!
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के जरिए राज्य की महिलाओं के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार ने भत्ते में 500 रुपये की भारी बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अब महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि इस महीने यानी फरवरी से ही करीब 1.25 लाख नई महिलाओं के नाम इस योजना में जोड़े गए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, ‘द्वारे सरकार’ शिविरों के माध्यम से आए लाखों आवेदनों की जांच के बाद इन नए लाभार्थियों का चयन किया गया है। अब राज्य में लक्ष्मी भंडार के लाभार्थियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है। जिन महिलाओं ने हाल ही में आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (socialsecurity.wb.gov.in) पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं। यदि स्टेटस ‘Approved’ दिखा रहा है, तो पैसा सीधे बैंक खाते में आएगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाभ पाने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है और खाता व्यक्तिगत (Personal) होना चाहिए, न कि जॉइंट। ममता सरकार की इस पहल को आगामी चुनाव से पहले एक बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है, जिससे करोड़ों गृहणियों को सीधा आर्थिक लाभ पहुँच रहा है।