‘दीदी देंगे युवाओं के गुटखे का पैसा!’ टीएमसी नेता के बयान पर बंगाल में सियासी घमासान, बीजेपी का तंज

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार की नई ‘युवा साथी’ योजना को लेकर विवाद छिड़ गया है। जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी से टीएमसी नेता विश्वजीत सेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर कह रहे हैं कि सरकार द्वारा दी जाने वाली 1500 रुपये की बेरोजगारी भत्ता राशि से युवा अपने ‘गुटखे का खर्च’ निकाल पाएंगे।

वीडियो में वह कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि युवाओं को बताओ कि उनके महीने भर के गुटखे का पैसा अब दीदी देंगी। इस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रवक्ता जगन्नाथ चटर्जी ने कहा, “टीएमसी चाहती है कि बंगाल के युवा गुटखा और शराब पीकर पड़े रहें। यह योजना साफ करती है कि अगले 5 साल तक कोई पक्की नौकरी नहीं मिलने वाली।” हालांकि, टीएमसी ने इस वीडियो को फर्जी और ‘AI’ द्वारा बनाया गया बताया है। बता दें कि इस योजना के तहत 1 अप्रैल से बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *