टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत न जाने के फैसले पर आसिफ नजरुल का ‘यू-टर्न’, खिलाड़ियों और बीसीबी पर फोड़ा ठीकरा!

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने 2026 टी20 विश्व कप विवाद पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। पहले इस फैसले को पूरी तरह सरकारी बताने वाले नजरुल अब कह रहे हैं कि वर्ल्ड कप न खेलने का निर्णय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और खिलाड़ियों का था। उनके इस बयान ने खेल जगत में नई बहस छेड़ दी है।

22 जनवरी को नजरुल ने कहा था कि सुरक्षा चिंताओं के कारण सरकार ने भारत न जाने का फैसला लिया है। लेकिन अब उन्होंने अपना रुख बदलते हुए कहा, “वर्ल्ड कप न खेलने के लिए पछतावे का कोई सवाल ही नहीं है। बीसीबी और खिलाड़ियों ने यह फैसला लिया क्योंकि उन्होंने देश के क्रिकेट और राष्ट्रीय सम्मान के लिए त्याग किया है।”

आईसीसी ने भारत से मैच स्थानांतरित करने की बांग्लादेश की मांग ठुकरा दी थी, जिसके बाद बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। हालांकि, आईसीसी ने बांग्लादेश पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया है, जिसे नजरुल एक ‘बड़ी उपलब्धि’ मान रहे हैं। लेकिन जानकारों का मानना है कि इस पूरे विवाद में खिलाड़ियों की सहमति से ज्यादा राजनीतिक दबाव हावी था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *