EPFO धमाका!मार्च से बदल जाएंगे नियम, ७.५ करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा सीधा फायदा

तकनीक के इस दौर में अब भविष्य निधि (PF) का पैसा निकालना उतना ही आसान होने जा रहा है, जितना मोबाइल से रिचार्ज करना। मोदी सरकार पीएफ निकासी की प्रक्रिया को और भी सरल बनाने के लिए एक नया और आधुनिक मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। इस कदम से निजी क्षेत्र के करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अक्सर पैसों की आपातकालीन जरूरत के समय पोर्टल की जटिलताओं से परेशान रहते थे।
UPI से जुड़ेगा आपका PF खाता ईपीएफओ (EPFO) के सूत्रों के मुताबिक, नए ऐप में यूपीआई (UPI) की सुविधा भी शामिल होगी। वर्तमान में, पीएफ निकालने के लिए ईपीएफओ के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता है, जिसमें काफी समय लगता है। लेकिन इस नए ऐप के जरिए कर्मचारी सीधे अपने मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। यह भीम (BHIM) और अन्य यूपीआई ऐप्स के साथ सिंक होगा, जिससे ट्रांजेक्शन की गति काफी बढ़ जाएगी।
मार्च के अंत तक शुरू हो सकती है सेवा लगभग २६ लाख करोड़ रुपये के विशाल फंड और साढ़े सात करोड़ सक्रिय सदस्यों के प्रबंधन को डिजिटल बनाने की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम है। अब तक लोग ‘उमंग’ ऐप का इस्तेमाल करते थे, लेकिन नया ऐप इससे कहीं अधिक एडवांस होगा। रिपोर्ट के अनुसार, नए ऐप का सफल परीक्षण पूरा हो चुका है और इसे मार्च २०२६ के अंत तक आम जनता के लिए पेश किया जा सकता है।
निकासी के नए नियम:
- कर्मचारी अपने कुल फंड का अधिकतम ७५% हिस्सा निकाल सकेंगे।
- शेष २५% राशि पीएफ खाते में ही रहेगी।
- नौकरी जाने या छंटनी की स्थिति में, १२ महीने के बाद शेष २५% राशि भी निकालने की अनुमति होगी।
इस नई डिजिटल पहल से न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि कर्मचारियों को अपने ही पैसे के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।