चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! एक दिन में ₹4900 सस्ता हुआ चांदी, देखें लेटेस्ट रेट

महंगाई के दौर में सोने और चांदी की कीमतों में आ रही गिरावट ने आम जनता को थोड़ी राहत दी है। कोलकाता के बाजार में आज बुधवार, 11 फरवरी को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

आज का गोल्ड रेट (Gold Price Today):

  • 22 कैरेट सोना: कोलकाता में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,48,850 रही। कल की तुलना में इसमें प्रति 10 ग्राम ₹300 की कमी आई है।
  • 24 कैरेट सोना: शुद्ध सोने की कीमत भी आज गिरकर ₹1,56,600 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

चांदी की कीमत (Silver Price): सोने के साथ-साथ चांदी में भी भारी गिरावट जारी है। आज कोलकाता में चांदी ₹4,900 प्रति किलो सस्ती होकर ₹2,61,500 के स्तर पर पहुंच गई है। ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह एक अच्छा मौका साबित हो सकता है क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में गिरावट का यह दौर अभी कुछ दिन और चल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *