ट्रैफिक जाम की छुट्टी! अब दिल्ली के आसमान में उड़ेंगी ‘एयर टैक्सी’, घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा

दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब ऑफिस जाने या एयरपोर्ट पहुंचने के लिए आपको सड़क के जाम में फंसने की जरूरत नहीं होगी। बेंगलुरु की कंपनी ‘सारला एविएशन’ दिल्ली-एनसीआर के आसमान में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी चलाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) डिमॉन्स्ट्रेटर ‘सिल्ला SYL-X1’ की सफल ग्राउंड टेस्टिंग पूरी कर ली है।
क्या है इस एयर टैक्सी की खासियत? SYL-X1 का विंगस्पैन (पंखों का फैलाव) 7.5 मीटर है, जो इसे भारत का सबसे एडवांस और बड़ा निजी इलेक्ट्रिक विमान बनाता है। कंपनी के अनुसार, इसे ग्लोबल मानकों की तुलना में बेहद कम बजट और मात्र 9 महीनों में तैयार किया गया है। यह भारतीय इंजीनियरिंग की ताकत का एक बेहतरीन उदाहरण है।
एक बार में कितने यात्री? कंपनी का मुख्य फोकस 6-सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी पर है। इसे बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और पुणे जैसे भीड़भाड़ वाले शहरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका उद्देश्य ट्रैवल टाइम को 90% तक कम करना है। साथ ही, इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के लिए भी यह एयर टैक्सी वरदान साबित हो सकती है।
वेरिफिकेशन फेज में प्रोग्राम दिसंबर 2025 में सफल परीक्षण के बाद अब यह प्रोग्राम अपने मुख्य वेरिफिकेशन फेज में पहुंच चुका है। इसका मतलब है कि अब डिजिटल मॉडल से आगे बढ़कर असली विमान के स्तर पर टेस्टिंग हो रही है। यह कदम भारत को एडवांस्ड एयर मोबिलिटी की वैश्विक रेस में सबसे आगे खड़ा करता है।