एयरपोर्ट पर ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा! वायरल हुआ ‘उड़ान यात्री कैफे’, राघव चड्ढा को मिल रहा क्रेडिट

एयरपोर्ट पर खाने-पीने की महंगी कीमतों से अब यात्रियों को राहत मिल गई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘उड़ान यात्री कैफे’ (Udaan Yatri Cafe) का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल एयरपोर्ट पर मिलने वाले सस्ते खाने का आनंद लेते नजर आ रहा है। यात्रियों का कहना है कि यह सब आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की वजह से संभव हुआ है।

₹200 वाली चाय अब सिर्फ ₹10 में आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र पीयूष त्रिपाठी ने वीडियो शेयर कर बताया कि एयरपोर्ट पर अब समोसा सिर्फ 20 रुपये और चाय 10 रुपये में मिल रही है। पहले जहां एक कप चाय के लिए 200 से 300 रुपये चुकाने पड़ते थे, वहीं अब ‘उड़ान यात्री कैफे’ ने यात्रियों का दिल जीत लिया है। राघव चड्ढा ने संसद में एयरपोर्ट पर खान-पान की आसमान छूती कीमतों का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद यह पहल की गई।

राघव-परिणीति का वायरल कमेंट वीडियो में जब पीयूष की पत्नी ने राघव चड्ढा को ‘हैंडसम’ कहा, तो राघव ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘उम्मीद है आपको समोसा पसंद आया होगा।’ वहीं, परिणीति चोपड़ा ने अपने पति की तारीफ पर सहमति जताते हुए लिखा, ‘मैं पूरी तरह सहमत हूं।’ यह मजेदार बातचीत भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

यूजर्स ने जताया आभार सोशल मीडिया यूजर्स इस बदलाव से काफी खुश हैं। लोगों का कहना है कि राघव चड्ढा ने आम लोगों की समस्या को सही मंच पर उठाया, जिससे आज लाखों यात्रियों को फायदा मिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *