चीनी जासूसों के निशाने पर सिंगापुर की ४ दिग्गज कंपनियाँ, डेटा सुरक्षा पर बड़ा खतरा

सिंगापुर सरकार ने हाल ही में देश के दूरसंचार क्षेत्र पर हुए एक बड़े साइबर हमले की पुष्टि की है। रिपोर्टों के अनुसार, चीन से जुड़े एक कुख्यात साइबर-जासूसी समूह ‘UNC3886’ ने सिंगापुर की चार सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों को निशाना बनाया है। इस हमले की चपेट में प्रमुख टेलिकॉम दिग्गज सिंगटेल (Singtel), स्टारहब (StarHub), एम-वन (M1) और सिम्बा टेलीकॉम (Simba Telecom) शामिल हैं।

यह हमला अचानक नहीं हुआ, बल्कि महीनों से चल रहे एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। जांच में पाया गया कि चीनी हैकर्स ने उन्नत तकनीक का उपयोग करते हुए सिंगापुर के टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में घुसपैठ की थी। इसे देश की सुरक्षा और रणनीतिक डेटा की चोरी के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

राहत की बात यह है कि सरकार ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि इस घुसपैठ के कारण ग्राहकों की सेवाओं में कोई बाधा नहीं आई। साथ ही, अब तक की जांच में किसी भी उपभोक्ता के व्यक्तिगत डेटा या बैंक विवरण के चोरी होने की कोई खबर नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ी निगरानी कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *