तंबाकू किंग के बेटे को बचाने की कोशिश? पुलिस ने कोर्ट में पेश किए CCTV सबूत, खुला बड़ा राज

कानपुर के वीआईपी रोड पर १० करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी रेव्यूएल्टो (Lamborghini Revuelto) से हुए हादसे का मामला अब अदालत की दहलीज पर है। आज सुनवाई के दौरान पुलिस और बचाव पक्ष के बीच “असली चालक कौन” को लेकर तीखी बहस हुई।

प्रमुख आरोपी और मशहूर तंबाकू व्यवसायी के.के. मिश्रा के बेटे शिवम् मिश्रा के वकील ने कोर्ट में ‘मोहन’ नाम के एक व्यक्ति को पेश किया। बचाव पक्ष का दावा है कि मोहन ही कार चला रहा था और उसने सरेंडर करने के लिए हलफनाथ भी दिया है। वकील के अनुसार, शिवम् की तबीयत खराब थी, इसलिए ड्राइवर गाड़ी चला रहा था।

हालांकि, कानपुर पुलिस ने इस कहानी को सिरे से नकार दिया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कोर्ट को बताया कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के गवाह साफ तौर पर शिवम् मिश्रा को ही ड्राइविंग सीट पर दिखा रहे हैं। पुलिस ने शिवम् के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा २८१ और १२५ के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल कोर्ट कार को रिलीज करने की अर्जी पर विचार कर रहा है, लेकिन सीसीटीवी सबूतों ने आरोपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *