जमीन के नाम पर मांग रही थी ‘कमीशन’, हरियाणा ACB ने बिछाया जाल और धर दबोचा

हरियाणा के खरखौदा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पंचायत विभाग की महिला पटवारी सुदेश कुमारी को गिरफ्तार किया है। मामला सिसाना गांव के एक निवासी अनिल की शिकायत पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि पटवारी सुदेश कुमारी पंचायत जमीन के मालिकाना हक देने के बदले २०,००० रुपये की रिश्वत की मांग कर रही थी।

ACB की टीम ने रोहतक से आकर जाल बिछाया और देखा कि सुदेश ने सीधे पैसे न लेकर बीडीपीओ (BDPO) कार्यालय के भीतर एक चायवाले को पैसे थमाने को कहा था। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेनदेन हुआ, विजिलेंस टीम ने छापा मारकर सुदेश कुमारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच में सामने आया है कि पटवारी ने खुद को बचाने के लिए चायवाले को मोहरा बनाया था। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला के पिछले रिकॉर्ड खंगाल रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *